फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मेट्रो स्टेशन को दीजिए अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी अपने कंपनी या अपने ब्रांड के नाम का मेट्रो स्टेशन चाहते हैं तो दिल्ली मेट्रो आपको दे रहा है सुनहरा मौका।
विज्ञापन


जी हां अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) पहली बार एक ऐसी नीलामी करने जा रही है जिसे जीतने के बाद आप उक्त मेट्रो स्टेशन का नाम अपनी कंपनी या ब्रांड के नाम से रख सकते हैं।

डीएमआरसी ने ये कदम पैसा उगाही का अच्छा माध्यम मानकर उठाया है जो डीएमआरसी के बिजनेस डेवलपमेंट का हिस्सा है।

पहले चरण में शामिल होंगे 9 स्टेशन

दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि नीलामी जीतने वाले या लाइसेंस धारक को चुने हुए मेट्रो स्टेशन का आधा नाम रखने का अधिकार होगा। लाइसेंस धारक अपने ब्रांड या कंपनी का नाम मेट्रो स्टेशन के नाम आखिर में लगा सकेगा।

इसके साथ ही लाइसेंस धारक को उक्त स्टेशन पर प्रचार का भी अधिकार होगा। वो स्टेशन जिनके नाम नीलामी में होंगे वो हैं हुडा सिटी सेंटर, इफ्को चौक. एमजी रोड, गुरू द्रोणाचार्य, नोएडा सिटी सेंटर, गोल्फ कोर्स, बोटैनिकल गार्डन, नोएडा सेक्टर 18 और वैशाली।

डीएमआरसी के प्रवक्तता अनुज ने आगे बताया कि इन नौ स्टेशनों से शुरू हो रही स्कीम का रिस्पॉन्स अगर अच्छा रहा तो मेट्रो इस योजना को अन्य स्टेशनों पर भी विस्तार देगी।
विज्ञापन

पूरा स्टेशन होगा आपकी मर्जी का

गुड़गांव की रैपिड मेट्रो इस योजना को पहले ही लागू कर चुकी है। इसके स्टेशन उन कंपनियों को दे दिए गए हैं जो सबसे ऊंची बोली लगाती हैं ताकि ये अपना नाम इन स्टेशनों के नाम के रूप में प्रयोग कर सकें। जैसे वोडाफोन बेलवेडेयर टॉवर स्टेशन, इंडसइंड बैंक साइबर सिटी स्टेशन और माइक्रोमैक्स मुलजारी एवेन्यू स्टेशन।

दिल्ली मेट्रो बोली जीतने वाली कंपनी को अपने उत्पादों का विज्ञापन करने की भी सुविधा उपलब्ध करवाएगा। यहां तक कि स्टेशन के अंदर का रंग रोगन भी कंपनी अपनी इच्छा अनुसार करवा सकता है।

इस तरह उस कंपनी के ब्रांड की झलक पूरे स्टेशन से मिले और उसका प्रमोशन भी हो सके। दयाल ने बताया कि विज्ञापन के लिए नीलामी जीतने वाली कंपनी को 500 स्क्वायर मीटर की जगह भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें