नोएडा मेट्रो सुविधाओं के मामले में दिल्ली मेट्रो से काफी अलग और चार कदम आगे हैं। मेट्रो में यात्रियों की सुविधा का खासा ख्याल रखा गया है। इसमें खड़े यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक पोल में तीन हिस्से हैं। नोएडा मेट्रो किस तरह की होगी।
इसका ले आउट नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन(एनएमआरसी) के पास मौजूद है। ट्रेन देखने में जितनी खूबसूरत है, उतनी ही यात्रियों की सुविधा के नजरिए से भी बेहतरीन है। एनएमआरसी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो की तुलना में नोएडा मेट्रो के सभी कोच में जगह अधिक है।
इससे यात्रियों को खड़े होने में दिक्कत नहीं होगी। खड़े यात्रियों के पकड़ने के प्रत्येक पोल में तीन हिस्से हैं। ऐसे में तीन यात्री पोल को आसान से पकड़ सकते हैं। महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का रंग अलग है। डिस्प्ले बोर्ड डिजिटल है। ट्रेन आपरेटर के कोच में भी काफी जगह है।