फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो यात्रियों के लिए अच्छी खबर: ग्रे लाइन पर ट्रेन के लिए अब कम होगा इंतजार, जल्द बढ़ेगी फ्रीक्वेंसी

Mon, 21 Feb 2022 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

द्वारका, नंगली, नजफगढ़, ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के ग्रे लाइन पर मेट्रो की फ्रिक्वेंसी कम होने की वजह से यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे द्वारका से आगे ब्लू लाइन तक पहुंचने में भी देरी होती है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो की ग्रे लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों को मेट्रो का अधिक इंतजार नहीं करना होगा। पिछले साल ग्रे लाइन का विस्तार ढांसा बस स्टैंड तक तो कर दिया गया, लेकिन रिवर्सल (वापसी यात्रा के लिए दूसरी ट्रैक या प्लेटफॉर्म पर पहुंचाने) की सुविधा न होने की वजह से यात्रियों को नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर 10 मिनट तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) के मुताबिक मेट्रो रिवर्सल के लिए सुविधा विकसित की जा रही है। इसके पूरा होने से यात्रियों को मेट्रो के लिए अधिक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। निर्माण चल रहा है और दो-तीन महीने में ग्रे लाइन पर मेट्र्रो के लिए यात्रियों का इंतजार कम हो जाएगा। 

ग्रे लाइन पर यात्रियों की संख्या है कम

ग्रे लाइन पर यात्रियों की संख्या दूसरी लाइनों की तुलना में काफी कम है। द्वारका से नजफगढ़ के बीच करीब 4.2 किलोमीटर जबकि इससे आगे द्वारका-ढांसा बस स्टैंड मेट्रो स्टेशन के बीच ग्रे लाइन पर 5.19 किलोमीटर का कॉरिडोर हैं। रिवर्सल की सुविधा फिलहाल न होने की वजह से मेट्रो के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। ढांसा बस स्टैंड पर मेट्रो को दोबारा उसी ट्रैक पर लाने में अधिक वक्त लगता है।

इसके असर के तौर पर यात्रियों को नजफगढ़ मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के लिए करीब 10 मिनट का इंतजार करना पड़ता है। फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए मेट्रो की रफ्तार भी नजफगढ़ से आगे कम होती है। मेट्रो के लौटने के लिए इसलिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। फिलहाल ग्रे लाइन के लिए तीन मेट्रो ट्रेन हैं। मेट्रो के लिए अधिक इंतजार से बचने के लिए कुछ लोग अभी भी निजी वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं ताकि गंतव्य तक पहुंचने के लिए अधिक इंतजार न करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  इसका असर उनकी यात्रा पर पड़ता है और गंतव्य तक पहुंचने में अधिक वक्त लगता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें