फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो ने आज से बढ़ाया किराया, एक से चार रुपये तक का इजाफा; जानिए

Mon, 25 Aug 2025 07:31 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Metro Fare: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज से किराया बढ़ा दिया है। किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है जबकि एयरपोर्ट लाइन पर 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज सोमवार से मेट्रो के किराए में मामूली सी बढ़ोतरी की है। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की है।  दिल्ली मेट्रो का किराया 25 अगस्त 2025 से संशोधित हो रहा है। 
विज्ञापन


एक्स पर दी जानकारी के मुताबिक, किराए में एक रुपए से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी हो रही है। वहीं एयरपोर्ट लाइन पर किराए में अधिकतम 5 रुपये तक की वृद्धि हो रही है। बढ़ा हुआ किराया आज से लागू होगा।  ये है नया स्लैब

सामान्य दिनों का किराया
दूरी स्लैब पुराना नया किराया
0-2 किमी 10 11
2-5 किमी 20 21
5-12 किमी  30 32
12-21 किमी 40 43
21-32 किमी 50 54
32 किमी 60 64
  
विज्ञापन

राष्ट्रीय अवकाश और रविवार का किराया
दूरी स्लैब पुराना नया किराया
0-2 किमी 10 11
2-5 किमी 10 11
5-12 किमी  20 21
12-21 किमी 30 32
21-32 किमी 40 43
32 किमी 50 54

जानकारी के लिए बता दें कि अभी दिल्ली मेट्रो का न्यूनतम किराया 10 रुपये और अधिकतम किराया 60 रुपये (सोमवार से शनिवार) है, जबकि रविवार और राष्ट्रीय अवकाशों पर अधिकतम किराया 50 रुपये है। मेट्रो कार्ड उपयोगकर्ताओं को 10 फीसदी तक की छूट भी मिलती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Delhi : बढ़ी फीस का भुगतान न करने पर निजी स्कूल ने 10 बच्चों के नाम काटे, विरोध में आज एकजुट होंगे अभिभावक



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें