फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया 'मेट्रो का चोर'

विज्ञापन
विज्ञापन
मेट्रो स्टेशन पर मौजूद सीआईएसएफ कर्मियों की मुस्तैदी से चलती मेट्रो रुकवाकर चोर को धर दबोचा। सीआईएसएफ के जवानों ने बैग चोरी की शिकायत की जांच कर फौरन ही एक्शन लिया। चोर को पकड़कर नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


सीआईएसएफ के प्रवक्ता हेमेंद्र सिंह ने बताया कि 27 सितंबर की दोपहर सतना निवासी रुचि कुमार तिवारी ने नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर बैग चोरी होने की शिकायत की। उसने बताया कि उसने एक्सरे मशीन से किसी ने बैग चुरा लिया।

बैग में 1.60 लाख रुपये थे। शिफ्ट इंचार्ज राजकुमार ने सीसीटीवी फुटेज देखी। जिसमें एक युवक को रुचि का बैग ले जाते हुए देखा। युवक मेट्रो ट्रेन में सवार हो गया था। सीआईएसएफ के जवानों ने वायरलेस के जरिये ड्राइवर को ट्रेन रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन


ट्रेन रुकने के बाद जवानों ने आरोपी को दबोच लिया। उसके पास से रुचि का बैग मिल गया। पकड़े गए युवक की पहचान टैगोर गार्डन, दिल्ली निवासी जसपाल के रूप में हुई। सीआईएसएफ ने उसे नोएडा पुलिस को सौंप दिया।

सीसीटीवी फुटेज से चोर को अगले दिन दबोचा

अन्य घटना में सीआईएसएफ के जवानों से सीसीटीवी फुटेज के जरिये मोबाइल चोर को दबोच लिया। गत 25 सितंबर की शाम सात बजे कालका जी निवासी सुनील कुमार ने नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक्सरे मशीन से बैग चोरी होने की शिकायत की।

बैग में उसका मोबाइल फोन भी था। शिकायत मिलने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें एक युवक को बैग लेकर जाते हुए देखा गया।

फुटेज देखकर सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ के जवानों को सतर्क कर दिया गया। अगले दिन सीआईएसएफ के एक सिपाही ने उसी युवक को देखा और उसे दबोच लिया।

पकड़े गए युवक की पहचान शास्त्री नगर, दिल्ली निवासी वरुण जयसवाल के रूप में हुई। उसके पास से सुनील का मोबाइल मिल गया है। सीआईएसएफ कर्मियों ने आरोपी को नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सुइसाइड की कोशिश कर रही युवती को बचाया

सीआईएसएफ कर्मियों की तत्परता की वजह से सुइसाइड करने जा रही एक युवती को बचा लिया गया। नौकरी से निकाले जाने से परेशान युवती मेट्रो ट्रैक पर खुदकुशी की मंशा से उतरी थी और टनल की ओर जा रही थी। जिसे सीसीटीवी कैमरे में देखकर एक सीआईएसएफ के जवान उसे बचाया।

सीआईएसएफ के कमांडेंट हेमेंद्र सिंह ने बताया कि गत 26 सितंबर नोएडा मेट्रो स्टेशन पर सीसीटीवी सर्विलांस ड्यूटी पर तैनात सिपाही सुरज मोहिते ने एक युवती को ट्रैक पर उतर कर टनल की ओर जाते देखा।

सुरज ने इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी। उसके बाद सीआईएसएफ के जवानों ने टनल की ओर जा रही युवती को रोका और उससे पूछताछ की।

25 वर्षीय युवती ने बताया कि वह जनकपुरी के एक कॉल सेंटर में काम करती थी। नौकरी से निकाले जाने के बाद परेशान होकर यह कदम उठा रही थी। बाद में उसे नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें