दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर तकनीकी खराबी की वजह से ट्रेन देरी से चल रही थी। गुरुवार को तकनीकी खराबी की वजह से दिल्ली मेट्रो की सबसे व्यस्त येलो लाइन पर सेवा कुछ घंटे के लिए प्रभावित हुई थी। दिल्ली की येलो लाइन समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर को जोड़ती है। तकनीकी खराबी उस समय आई, जब लोग घर से ऑफिस के लिए जा रहे थे।
मिली जानकारी के मुताबित, कुछ घंटे के लिए केंद्रीय सचिवालय और कश्मीरी गेट के बीच सेवा प्रभावित हुई थी। लेकिन बाद में इस खराबी को ठीक कर लिया गया। डीएमआरसी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों को ट्वीट कर बताया था कि येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सेवा देरी से चल रही है। बाकी सभी रूटों पर सेवा सामान्य है। ये ट्वीट डीएमारसी ने सुबह करीब 7.45 बजे किया था। इसके बाद दिल्ली मेट्रो ने फिर सुबह 9 बजे ट्वीट कर जानकारी दी कि येलो लाइन पर सेवा फिर से बहाल हो गई है।