फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में दिल्ली-मेरठ रूट पर दौड़ेगी ईएमयू

Wed, 24 Sep 2014 12:04 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-मेरठ रूट पर ईएमयू दौड़ाने की तैयारी पूरी हो गई है, बस रेलवे सेफ्टी विभाग की एनओसी का इंतजार किया जा रहा है। रेलवे की इलेक्ट्रिक ट्रेन डिवीजन की ओर से रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को रूट के निरीक्षण का प्रपोजल तैयार कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने सेफ्टी डिपार्टमेंट की एनओसी मिलने के बाद ईएमयू का ट्रायल कराने का दावा किया है। अधिकारियों की मानें तो जनवरी से इस रूट पर ईएमयू का संचालन शुरू हो जाएगा।

रेलवे की इलेक्ट्रिक डिवीजन के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर डीजी प्रसाद ने बताया कि दिल्ली-मेरठ रूट पर रेलवे ने इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा कर लिया है। ओएचई लाइनों को भी ट्रेनों के संचालन के लिए तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


डिवीजन की ओर से रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को पत्र भेजकर एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। सेफ्टी विभाग की टीम ट्रैक से लेकर ओएचई वायर व अन्य उपकरणों की जांच करने के बाद एनओसी जारी करेगी।

इसके बाद ही ट्रायल की तारीख तय की जाएगी। उनका कहना है कि उम्मीद है कि दीपावली से पहले ट्रायल हो जाएगा। ट्रायल सफल रहा तो जनवरी से ईएमयू संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें