फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: रैपिड ट्रेन कॉरिडोर निर्माण ने पकड़ी गति, 2023 में पहली ट्रेन शुरू करने की है योजना

Thu, 18 Jul 2019 05:08 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
दिल्ली और मेरठ के बीच चलेगी रैपिड ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिल्ली से मेरठ के बीच बन रहे रैपिड ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण कार्य अब गति पर है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने राजनगर एक्सटेंशन के बाद अब मेरठ तिराहे पर भी निर्माण शुरू करा दिया है। निर्माण के लिए सड़क को बीच से कवर कर लिया गया है, जिससे की निर्माण के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए। उधर, साहिबाबाद की तरफ से भी जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होना है, जिसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया चल रहा है। 

विज्ञापन


कुल 82 किमी रूट का निर्माण वर्ष 2025 तक पूरा होना है लेकिन अब एनसीआरटीसी ने पहले फेज में साहिबाबाद से दुहाई के बीच देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन चलाना का प्लान बनाया है। मार्च 2023 में पहली ट्रेन शुरू करने की योजना बनाई है। इसी को ध्यान में रखकर पहले फेज में काम तेजी से हो रहा है। राजनगर एक्सटेंशन चौराहे के आगे से दुहाई के बीच पिलर निर्माण का काम पहले ही शुरू हो चुका है। अब मेरठ तिराहे से भी निर्माण शुरू कर काम शुरू कर दिया गया है।

उधर, दुहाई से आगे दिल्ली-मेरठ रोड चौड़ीकरण का काम भी संचालित है। एनसीआरटीसी की कोशिश हैं कि हर स्तर पर काम में तेजी लाई जाए, जिससे की निर्धारित समय पर कॉरिडोर तैयार हो सके। उधर, डिपो की जमीन खरीद प्रक्रिया जारी है और स्टेशनों के लिए जमीन का मूल्य जल्द ही निर्धारित किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें