फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समान मुआवजे की मांग को लेकर किसानों की अर्धनग्न पदयात्रा शुरू, बुधवार से कलेक्ट्रेट पर देंगे धरना

Tue, 15 Sep 2020 10:50 AM IST
पूजा त्रिपाठी संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर
विज्ञापन
Farmers protest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

निर्माणाधीन दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में अधिग्रहीत की गई जमीन का एक समान मुआवजा तथा सर्विस रोड की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 21 गांवों के किसानों की अर्धनग्न पदयात्रा मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव प्रथमगढ़ से शुरू हुई।

विज्ञापन


सोमवार सुबह भोजपुर के प्रथमगढ़ गांव में एक्सप्रेस वे के पास बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए। फिर निर्माणाधीन एक्सप्रेस वे पर अर्धनग्न पदयात्रा शुरू हुई। पदयात्रा का चुड़ियाला, मुरादाबाद और अमराला गांव में स्वागत किया गया।

पदयात्रा की अगुवाई कर रहे किसान नेता बबली गुर्जर ने बताया सोमवार की रात पदयात्रा कलछीना गांव में विश्राम करेगी। मंगलवार सवेरे पदयात्रा यहां से शुरू होकर शाम को कुसलिया पहुंचेगी। बुधवार को कुसलिया से चलकर पदयात्रा कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां किसान अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन


पदयात्रा में वरिष्ठ सपा नेता अतुल प्रधान, सतीश राठी, रणबीर दहिया तथा दलबीर सिंह ,सुनील प्रधान ,राहुल गुर्जर ,गजेन्द्र प्रधान सुभाष चुडिय़ाला,चरण सिंह शर्मा ,महेश प्रधान ,हाजी अल्ताफ गफ्फार सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें