फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः अस्पतालों में आज से दवाएं और जांच मुफ्त

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों में सोमवार से सभी तरह की दवाएं और जांच मुफ्त होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि हर हाल में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी अस्पतालों के चिकित्सा अधीक्षकों और स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत करने के बाद घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सभी दवाएं और जांच मुफ्त होगी।

अभी तक दिल्ली सरकार के अस्पतालों में एमआरआई, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड के मरीजों को शुल्क अदा करना पड़ता था, लेकिन अब ये सभी जांच सरकार की ओर से मुफ्त करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जरूरी दवा होगी अस्पताल में उपलब्ध

चिकित्सा अधीक्षक की ओर से अस्पताल में सभी जरूरी दवाओं के अलावा वैसी दवाओं की भी उपलब्धता सुनिश्चित की गई है जो आम तौर पर अस्पताल में उपलब्ध नहीं होती। चिकित्सा अधीक्षक को कुछ दिनों के लिए यह छूट दी गई है जो दवा फिलहाल किसी कारण से उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं उसकी सूची अस्पताल में लगानी होगी।

लेकिन यह व्यवस्था अधिक दिनों तक नहीं चलेगी। जो दवा सेंट्रल प्रोक्योरमेंट एजेंसी (सीपीसी) से नहीं आ पाई हैं, चिकित्सा अधीक्षक अपने स्तर से एक निश्चित राशि तक की दवा मरीजों के लिए मंगवा सकते हैं।

पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी चिकित्सा अधीक्षक और डॉक्टरों को नसीहत दी थी कि मरीजों को सभी दवा मुफ्त मिलनी चाहिए। यही नहीं डॉक्टरों को भी यह सलाह दी गई थी जो दवा विकल्प के तौर पर अस्पताल में उपलब्ध हो उसे ही लिखें।

हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि यदि कुछ दवा उपलब्ध नहीं होगी तो फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी लेकिन अगले कुछ दिनों में व्यवस्था दुरुस्त करनी ही होगी। चिकित्सा अधीक्षक ने इस तैयारी के लिए कुछ दिन का और समय मांगा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें