फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण बेदी के पति का गुड़गांव के मेदांता में निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी नेता और पूर्व आईपीएस किरण बेदी के पति ब्रिज बेदी का रविवार को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। किरण बेदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


ब्रिज बेदी लंबे समय से बीमार चल रहे थे और गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में 28 जनवरी से उनका इलाज हो रहा था। उन्हें किडनी में परेशानी थी और सांस लेने में दिक्कत थी।

पिछले कई दिनों से वह आईसीयू में थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। रविवार को 11 के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार को अमृतसर में उनका अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


ब्रिज बेदी पंजाब के जाने पहचाने सामाजिक कार्यकर्ता थे और नशे का शिकार हुए बच्चों के सुधार के काम में लगे हुए थे। किरण बेदी से उनकी मुलाकात टेनिस कोर्ट में हुई थी।

किरण और ब्रिज 9 मार्च 1972 को शादी के बंधन में बंध गए। इन दोनों की एक बेटी भी है जिनका नाम साइना है।

City of Amritsar lost a man who loved his city the most. One who gave all his life to the cause of the needy. We will carry fwd his service— Kiran Bedi (@thekiranbedi) January 31, 2016

विज्ञापन

अमृतसर ने खोया अपना लाल

किरण बेदी ने ट्वीट कर बताया कि अमृतसर ने उस लाल को खो दिया है जो उसे सबसे ज्यादा प्यार करते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगा दिया। अब हम सब उनकी सेवाओं को आगे बढ़ाएंगे।

ब्रिज बेदी की तस्वीर के साथ किरण बेदी ने लिखा कि वो अपने शहर को बहुत प्यार करते थे और उसे बेहतर बनाने के लिए पूरी ईमानदारी से कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने उन बच्चों को पढ़ाने में अपनी पूरी ताकत लगा दी जो नशे को शिकार हो गए थे और अनाथ थे। साथ ही ब्रिज बेदी के आखिरी इंटरव्यू का ऑडियो-वीडियो भी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है।

He was very concerned about the problem of drug addiction in Punjab. He was a courageous voice for several causes.. https://t.co/eXmHymkUxI— Kiran Bedi (@thekiranbedi) January 31, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें