फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एमसीडी नॉर्थ जोन के उपाध्यक्ष बंसल को मिली जान से मारने की धमकी, शिकायत पर मामला दर्ज; छानबीन शुरू

Sat, 30 May 2026 03:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

बंसल को फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। उनकी शिकायत पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्थ जोन के उपाध्यक्ष और कर्दमपुरी वार्ड से निगम पार्षद मुकेश बंसल को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने धमकी दी है। उनकी शिकायत पर ज्योति नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुकेश बंसल वेस्ट ज्योति नगर में रहते हैं। वह कर्दमपुरी से निगम पार्षद के साथ ही एमसीडी नॉर्थ जोन के उपाध्यक्ष हैं। 28 मई को उन्होंने ज्योति नगर थाने में शिकायत की जिसमें फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। 

उन्होंने बताया कि सुबह 11.54 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने गाली देते हुए कहा कि आज एक कुर्बानी दे दी है। अब जल्द ही तुम्हारी कुर्बानी लेंगे। इसके बाद उसने फोन काट दिया। उन्होंने शिकायत में बताया कि वह बकरीद को लेकर इंटरनेट मीडिया पर कई वीडियो जारी किए थे। इन वीडियो में उन्होंने लोगों से दिल्ली सरकार और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए त्योहार मनाने की अपील की थी। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें