फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मेयर चुनाव पर संकट: आप का आरोप- परंपरा तोड़ रहे एलजी; चंडीगढ़ महापौर चुनाव जैसी साजिश की जताई आशंका

Thu, 25 Apr 2024 05:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आप ने आरोप लगाया है कि चुनाव को संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की जो फाइल चुने हुए मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद उपराज्यपाल (एलजी) के पास जानी थी, वो फाइल चोरी छिपे एलजी के पास भेज दी गई और एलजी केरल में मौजूद हैं।
विज्ञापन
आप मंत्री सौरभ भारद्वाज - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कल यानी शुक्रवार को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया पर आम आदमी पार्टी (आप) के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कल होने वाले मेयर के चुनाव का अभी तक पीठासीन अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया है। इससे एक नए तरीके के संवैधानिक संकट लाने की कोशिश की जा रही है। पीठासीन अधिकारी की नियुक्ति के बिना मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव नहीं हो सकते हैं।

विज्ञापन

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा, 'चुनाव को संपन्न कराने के लिए पीठासीन अधिकारी की जो फाइल चुने हुए मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय के बाद उपराज्यपाल (एलजी) के पास जानी थी, वो फाइल चोरी छिपे एलजी के पास भेज दी गई और एलजी केरल में मौजूद हैं। तय प्रक्रिया तो ये है कि आउटगोइंग मेयर ही पीठासीन अधिकारी बनेगा, लंबे समय से यही नियम और प्रक्रिया का पालन हो रहा था। लेकिन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि भाजपा के एलजी इस परंपरा को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं'।

सौरभ भारद्वाज ने कहा, परसों मैंने एलजी को पत्र लिखा कि नियमों के विरुद्ध प्रमुख सचिव ने यह फाइल एलजी को भेजी है। एलजी से कहा कि फाइल लौटाई जाए, लेकिन उन्होंने फाइल नहीं लौटाई। इसके बाद प्रमुख सचिव को भी पूछा कि किन नियमों के तहत फाइल एलजी को भेजी गई, तो उस पर भी जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र कर जताई आशंका
सौरभ भारद्वाज ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का जिक्र करते हुए पूछा ऐसी चोरी क्यों की गई? साथ ही आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि कोई साजिश हो रही है जिससे मेयर चुनाव न हो या फिर बेईमानी से भाजपा का मेयर बनाया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें