फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जलती चिता बुझाकर शव को कब्जे में लिया, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया सच

Mon, 23 Jul 2018 02:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
wife murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली के सुल्तानपुरी में चरित्र पर शक की वजह से एक युवक ने पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस से बचने को आरोपी ने करंट लगने से पत्नी की मौत होने की बात कही और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस श्मशान घाट पहुंची और महिला के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हुई है। उसका पति शव लेकर श्मशान घाट गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस श्मशान घाट पहुंची। तब तक महिला की चिता को आग के हवाले किया जा चुका था। पुलिस ने चिता बुझाकर महिला के शव के अवशेष कब्जे ले लिए। साथ ही महिला के पति नवीन (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की  

पति ने शक में की पत्नी की हत्या
नवीन ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे उसकी पत्नी निशा (24) को करंट लग गया था। जिसे लेकर वह एक निजी अस्पताल में गया।

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को नवीन के बयान संदिग्ध लगे। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसलिए उसने 20 जुलाई की सुबह साढ़े नौ बजे उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

वारदात को अंजाम देने के बाद वह फैक्टरी चला गया। रात में वापस आने के बाद उसने शोर मचाया और परिवार वालों को बताया कि उसकी पत्नी को करंट लग गया है।
विज्ञापन

दोनों का हुआ था अंतरजातीय प्रेम विवाह 

wife murder in delhi
पुलिस ने बताया कि निशा ने पांच साल पहले बी ब्लॉक निवासी नवीन से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। उसकी तीन साल की बेटी भी है। नवीन के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे। इसलिए उन लोगों से नवीन से रिश्ता तोड़ लिया था।

नवीन पत्नी के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर बने एक कमरे में रहता था। नवीन जींस बनाने वाली एक फैक्टरी में काम करता था, जबकि पत्नी स्पा में काम करती थी।

घटना को अंजाम देने के बाद नवीन कमरे का ताला लगाकर चला गया था। परिवार वालों को लगा कि दोनों काम पर चले गए हैं। पुलिस नवीन से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें