फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर तेज हुआ उपराज्यपाल का एक्शन

Fri, 02 May 2014 03:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उपराज्यपाल के निर्देश पर पूरी सरकार छापेमारी पर निकल पड़ी है। सीधे जनता से जुड़ने वाले विभागों में छापेमारी करने आईएएस, आईपीएस व एसडीएम से लैस उन्नीस टीमें उतारी गई। राशन की दुकान, पेट्रोल पंप, परिवहन विभाग दफ्तर के अलावा प्राइवेट स्कूल और मार्केट में दवा की दुकानों पर छापेमारी में बड़े गोलमाल सामने आए।
विज्ञापन


पचास फीसदी राशन की दुकाने मिलीं बंद
दिल्ली में उचित दर दुकान पर छापेमारी करने पहुंची टीमों ने 26 दुकान चैक की। इनमेंसे पचास फीसदी मसलन 13 दुकान या तो बंद मिली या फिर वहां से अनाज का दूसरी जगह बेचे जाने की जानकारी मिली। इन दुकानों को सील कर दिया गया। इनमें से पांच दुकान में अनाज उपभोक्तों को देने की बजाय दूसरी जगह बेचने जाने की बात सामने आई क्योंकि रिकार्ड भी नहीं था।

सरकार ने ऐसे दुकान संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। दुकानदार का रिकार्ड व्यवस्थित नहीं था। जरूरी कागजात जब्त कर लिए गए हैं। विभाग इन दुकानों के खिलाफ दुकान नहीं खोले, अनाज नहीं बांटने और रेट लिस्ट नहीं लगाए जाने को लेकर भी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


सोलह पेट्रोल पंप पर रेड, तेरह के खिलाफ मामला दर्ज
दिल्ली सरकार के माप एवं तोल विभाग ने पेट्रोल पम्पों पर छापेमारी की। एसडीएम व दानिक्स ऑफिसर्स से लैस टीमों ने 16 पेट्रोल पम्प की जांच की जिसमें 13 जगह दिक्कतें पाई गईं। तीन पेट्रोल पम्प पर 5 लीटर में 400 मिली लीटर तक कम नाप मिला तो बाकी 10 पेट्रोल पम्प संचालकों ने मशीन का कैलिब्रेशन सर्टिफिकेट ही डिस्प्ले नहीं किया था। विभाग ने 13 पेट्रोल पम्प के खिलाफ लीगल मेट्रोलोजी एक्ट, 2009 के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला किया गया।

दो हजार रुपये में बिना टेस्ट लाइसेंस दिलाने को तैयार दलाल
सरकार ने परिवहन विभाग, दिल्ली पुलिस, भ्रष्टाचार निरोधक शाखा और प्रशिक्षु भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी व दिल्ली अंडमान निकोबार सिविल सर्विसेस के अधिकारियों की टीम ने पांच परिवहन कार्यालयों की जांच की। रोहिणी, जनकपुरी, सूरजमल विहार, राजा गार्डन और वाहन निरीक्षण इकाई बुराड़ी में पहुंची टीमों ने पाया कि दो जगह दलाल घूम रहे थे।

रोहिणी दफ्तर पर एक दलाल कार से फरार हो गया। वहीं सूरजमल विहार दफ्तर में एमसीडी के मलेरिया मच्छर चेकर दलाली करते पाए गए। एक मामले में दलाल दो हजार रुपये लेकर ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट पास कराने के लिए हामी भी भरी। जब उसे लगा कुछ गड़बड़ है तो भाग गया। रेड मारने की गई टीम ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया है। बाकी तीन दफ्तर में दलाल नहीं मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें