फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Liquor Policy Case: सीबीआई ने की एक और गिरफ्तारी, कोर्ट से पांच दिन की हिरासत की मांग की

Tue, 16 May 2023 06:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मामले में अब सीबीआई ने चरण प्रीत सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने चरण प्रीत को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पांच दिन की हिरासत की मांगी है। कहा है कि वह जांच में अब सहयोग नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आबकारी नीति केस में सीबीआई ने मंगलवार को एक और शख्स की गिरफ्तारी की है। अब सीबीआई ने मामले में चरण प्रीत सिंह नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने चरण प्रीत को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश कर पांच दिन की हिरासत की मांगी है। 

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले 15 मई यानी सोमवार को केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शराब घोटाले मामले में आप प्रचार संचालक को 17 करोड़ रुपये देने के आरोप में निजी चैनल के वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने सोमवार को बताया था कि एक समाचार चैनल के वाणिज्यिक प्रमुख और प्रोडक्शन कंट्रोलर अरविंद कुमार सिंह को हवाला के माध्यम से गोवा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी (आप) के प्रचार अभियान को संभालने वाली एक कंपनी को 17 करोड़ रुपये देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया था कि जांच के दौरान सीबीआई को व्हाट्सएप चैट और हवाला कारोबारियों के रिकॉर्ड मिले, जिसके अनुसार अरविंद सिंह ने जून, 2021 और जनवरी 2022 के बीच चैरियट मीडिया को 17 करोड़ हस्तांतरित किए जो आप के लिए विज्ञापन अभियान चला रहा था। गोवा में विधानसभा चुनाव 14 फरवरी, 2022 को हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें