फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 'एलजी वीके सक्सेना व्यस्त हैं', सीएम केजरीवाल को तत्काल अपॉइंटमेंट देने से किया इनकार

Tue, 10 Jan 2023 03:47 PM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और आप सरकार के बीच मतभेदों के बीच उपराज्यपाल ने सोमवार को केजरीवाल को शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक के लिए आमंत्रित करते हुए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना और अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना और आप सरकार के बीच सत्ता को लेकर खींचतान के बीच सरकारी सूत्रों ने मंगलवार को दावा किया कि उपराज्यपाल कार्यालय ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बैठक के लिए समय पर मिलने का वक्त देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एलजी वीके सक्सेना व्यस्त हैं। हालांकि, दिल्ली सरकार के सूत्रों द्वारा किए गए दावे पर एलजी कार्यालय से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। 

विज्ञापन


दोनों पक्षों के बीच मतभेदों के बीच उपराज्यपाल ने सोमवार को केजरीवाल को शासन से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक के लिए आमंत्रित करते हुए पत्र लिखा था।

केजरीवाल ने सक्सेना को लिखे पत्र में यह कहते हुए निमंत्रण स्वीकार कर लिया था, "मैं आपके कार्यालय के साथ एक सुविधाजनक समय तय कर दूंगा।

एलजी ने कल मुख्यमंत्री को शासन की शक्तियों पर मौजूदा संघर्ष पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। लेकिन उपराज्यपाल कार्यालय ने यह कहते हुए मुख्यमंत्री को समय पर मिलने का समय देने से इनकार कर दिया कि उपराज्यपाल बहुत व्यस्त हैं और शुक्रवार से पहले मुलाकात नहीं कर सकते।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें