फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में मिलती रहेंगी मुफ्त सुविधाएं: सब्सिडी में किसी तरह की नहीं आएगी कमी; उपराज्यपाल ने किया स्पष्ट

Sat, 13 Apr 2024 09:16 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि  दिल्ली में मुफ्त सुविधाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। सब्सिडी में किसी तरह की कमी नहीं की जाएगी। विशेष पार्टी के सदस्यों और सरकार की मंत्री जानबूझकर झूठे व भ्रामक बयान दे रहे हैं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली सरकार की कोई भी सब्सिडी योजना बंद नहीं होगी। लोगों को ऐसी अफवाहों और राजनीतिक लाभ पाने के उद्देश्य से दिए जा रहे बयानों से बचना चाहिए। योजनाएं भारत सरकार और उपराज्यपाल की ओर से अनुमोदित बजट का हिस्सा हैं। ये किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल की नहीं हैं। वहीं, एलजी के स्पष्टीकरण के बाद दिल्ली सरकार ने अपनी पीठ थपथपाते हुए कहा कि यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि कानूनी प्रक्रिया के तहत किसी व्यक्ति के जेल जाने से सरकार की किसी योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। विशेष पार्टी के सदस्यों और सरकार की मंत्री जानबूझकर झूठे व भ्रामक बयान दे रहे हैं। गरीबों को लाभ पहुंचाने वाली किसी भी तरह की सब्सिडी योजनाओं को बंद नहीं किया जाएगा। इन योजनाओं के लिए पैसे किसी किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के खाते से नहीं आते हैं, बल्कि दिल्ली की समेकित निधि से उनका खर्च वहन किया जाता है। 

सब्सिडी योजनाएं सरकार की हैं और किसी भी पद पर बैठे किसी भी व्यक्ति द्वारा न तो संचालित है और न ही उस पर निर्भर हैं। इन योजनाओं का बजट में आवंटन होता है, जिसे भारत सरकार की मंजूरी दी जाती है। कानून के तहत जेल जाने वाला कोई भी व्यक्ति किसी भी योजना को प्रभावित नहीं करता।
विज्ञापन


जेल से चल रही केजरीवाल सरकार, जारी रहेंगी योजनाएं: सौरभ भारद्वाज
वहीं, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल सरकार पूरी मजबूती से जेल से चल रही है। सरकार की सभी मुफ्त योजनाएं जारी रहेंगी। जब तक केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, तब तक जनता के सारे काम होते रहेंगे। केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से वादा भी किया था कि वो जेल के बाहर हों या अंदर, काम नहीं रुकने देंगे। जनता को फ्री बिजली, पानी, शिक्षा और इलाज समेत अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। 

केजरीवाल के जेल जाने के बाद जो बोलते थे कि जेल से सरकार नहीं चलने देंगे, अब उन्होंने भी हारकर मान लिया कि केजरीवाल सरकार जेल से चलेगी और काम होते रहेंगे। यह केजरीवाल की बहुत बड़ी जीत है कि जेल में होते हुए भी उन्होंने एलजी को यह कहने के लिए मजबूर कर दिया कि काम होते रहेंगे। जबकि एलजी हमेशा दिल्ली वालों के काम को रोकते रहे हैं। वहीं, पश्चिमी दिल्ली से आप के उम्मीदवार महाबल मिश्रा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के जेल जाने के बाद से कई जगहों पर लाइट जाने की समस्या आने लगी है। यदि सुविधा बंद हुई तो सड़क पर उतरेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें