फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के एलजी नजीब जंग ने दिया इस्तीफा, अनिल बैजल हो सकते हैं नए उपराज्यपाल

Thu, 22 Dec 2016 06:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
LG Najeeb jung
विज्ञापन
द‌िल्ली के एलजी नजीब जंग ने सबको चौंकाते हुए बृहस्पतिवार को अपना इस्तीफा दे दिया। टीवी र‌िपोर्ट्स के अनुसार ‌द‌िल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी उनसे फोन पर बात की है और शुक्रवार को ‌म‌िलने जाएंगे। 
विज्ञापन


हालांकि नजीब जंग के ओएसडी अजय चौधरी के मुताबिक उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया है वे अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं।

बता दें क‌ि उनका अभी डेढ़ साल का लंबा कार्यकाल बाकी था। जानकारी के अनुसार राजनिवास से जो त्यागपत्र की प्रति सामने आई है उसमें ये जानकारी तो नहीं है कि नजीब जंग ने इस्तीफा क्यों दिया।

हालां‌क‌ि उन्होंने राष्ट्रपति और दिल्लीवासियों समेत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी उनके दो साल के साथ का धन्यवाद दिया। इसके साथ ही एलजी नजीब जंग ने ये जानकारी भी दी क‌ि वो अपने प्यार यानी पढ़ाई को जारी रखने के ‌ल‌िए जाना चाहते हैं और इसल‌िए वो इस्तीफा दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सूत्रों के हवाले से ये खबर भी आ रही है क‌ि पूर्व गृह स‌च‌िव अन‌िल बैजल द‌िल्ली के अगले उपराज्यपाल भी हो सकते हैं। यह अटकलें इसल‌िए लगाई जा रही हैं क्योंक‌ि प‌िछले कुछ द‌िनों से बैजल कई बार गृह मंत्रालय के चक्कर लगा चुके हैं।
  LG also said he wanted to spend time with his family, his resignation is for personal reasons: Ajay Chaudhary,OSD to Delhi LG Najeeb Jung pic.twitter.com/fYz7EdOAzq — ANI (@ANI_news) December 22, 2016
विज्ञापन

केजरीवाल और मोदी के बीच डील हुई : कांग्रेस

- फोटो : ANI
एलजी के इस्तीफे पर जब बीजेपी से प्रत‌िक्र‌िया मांगी गई तो ‌द‌िल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा क‌ि उन्हें उपराज्यपाल के फैसले से कोई हैरानी नहीं हुई। अगर वो पढ़ाई के ल‌िए जाना चाहते हैं तो हम सबको उनका सम्मान करना च‌ाह‌िए।

वहीं आप नेता कुमार व‌िश्वास ने इस फैसले पर हैरानी जताते हुए एक ट्वीट क‌िया। गयो😳? — Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) December 22, 2016
जंग के इस्तीफे पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया है केजरीवाल और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच में डील हुई है, इसलिए नजीब जंग को इस्तीफा देना पड़ा। माकन ने ये भी कहा कि अगर सरकार किसी आरएसएस से जुड़े व्यक्ति को उपराज्यपाल बनाएगी तो कांग्रेस उसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि समय से पहले जंग के पद छोड़ने के पीछे क्या कारण है, यह केन्द्र सरकार को बताना चाहिए।
  We would like to know from the Centre what is the reason behind this unceremonious exit: Ajay Maken, Cong on Delhi LG pic.twitter.com/ydX2mOoYzz — ANI (@ANI_news) December 22, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें