दक्षिण पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ थाना क्षेत्र में बुधवार(20 दिसंबर) रात मर्सिडीज कार में एक नाबालिक लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई। लड़ीक की उम्र 17 साल बताई जा रही है।
गौरतलब है कि जिस समय लड़की को गोली मारी गई उस वक्त गाड़ी में लड़की और उसका दोस्त दो ही लोग थे। गाड़ी का मालिक बाथरूम के लिए कुछ देर के लिए बाहर गया था।
जानकारी के अनुसार गाड़ी मालिक की लाइसेंसी पिस्टल गाड़ी में ही रखी थी। जब वह गाड़ी के पास वापस लौटा तो देखकर हैरान रह गया कि कुछ देर पहले ठीक-ठाक लड़की को गोली लगी हुई थी।
घायल लड़की को आनन-फानन में द्वारका के आयुष्मान अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।