फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद पलायनः प्रवासी नागरिकों से एलजी बैजल की अपील- घबराहट में न छोड़ें दिल्ली

Tue, 20 Apr 2021 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया कि मेरी दिल्ली के सभी प्रवासी नागरिकों से अपील है कि आप घबराहट में दिल्ली छोड़ कर ना जाएं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोरोना आपदा की इस स्थिति के दौरान सरकार आपकी सभी जरूरतों का ख्याल रखेगी।
विज्ञापन
anil baijal
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने छह दिन का लॉकडाउन लगाया है। ऐसे में बड़ी संख्या में प्रवासी नागरिक अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। जिसके बाद मंगलवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रवासी नागरिकों से अपील की है कि वह दिल्ली छोड़कर न जाएं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल अनिल बैजल ने ट्वीट किया कि, 'मेरी दिल्ली के सभी प्रवासी नागरिकों से अपील है कि आप घबराहट में दिल्ली छोड़ कर ना जाएं। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि कोरोना आपदा की इस स्थिति के दौरान सरकार आपकी सभी जरूरतों का ख्याल रखेगी।आपके लिए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। आप दिल्ली को अपने अथक परिश्रम से चलाते हैं और यह शहर आपका अपना है।'



इससे पहले सीएम केजरीवाल ने भी लॉकडाउन का एलान करते वक्त प्रवासी लोगों से ऐसी ही अपील की थी लेकिन इन अपीलों का कोई असर होता नहीं दिख रहा और कल दोपहर से ही बड़ी मात्रा में लोग अपने घरों की ओर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


दिल्ली में लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाएं छोड़कर हर तरह की सेवाएं बंद रहेंगी। यातायात के साधन भी चलेंगे लेकिन वह जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही बैठाएंगे। ऐसे में एक बार फिर दिल्ली से लोगों का पलायन हो रहा है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि फिर से ये लंबे वक्त के लिए लगेगा तो उनका गुजारा कैसे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें