फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के उपराज्यपाल के दफ्तर में कुल चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित, अब सभी की होगी जांच

Fri, 29 May 2020 03:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
anil baijal
विज्ञापन

दिल्ली में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या ने प्रशासन की चिंता पहले से ही बढ़ा रखी थी कि अब उपराज्यपाल के दफ्तर जैसी जगह में भी इस संक्रमण के पैर पसारने से मामला गंभीर हो गया है। बताया जा रहा है कि उपराज्यपाल अनिल बैजल के दफ्तर में शुक्रवार को तीन केस सामने आए हैं, जबकि एक पहले ही पॉजिटिव पाया गया था। इस तरह उनके कार्यालय के कुल चार कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन


चारों संक्रमितों में तीन क्लेरिकल काम करते हैं और एक सफाई कर्मचारी है। इन चार मामलों के सामने आने के बाद फैसला लिया गया है कि कार्यालय के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जाएगी।

बता दें कि उपराज्यपाल का कार्यालय दिल्ली सचिवालय से जुड़े एक बंगले का हिस्सा है। वहीं खबर ये भी है कि दिल्ली मेयर हाउस में तैनात सिक्योरिटी गार्ड भी कोरोना संक्रमित पाई गई है। इसके बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर अवतार सिंह समेत 21 कर्मचारियों को होम क्वारंटीन में भेज दिया गया है। इन लोगों की रिपोर्ट कल तक आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें