दिल्ली सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी प्रमुख योजना 'महिला समृद्धि योजना' का नाम बदलकर अब 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है। सरकार ने न सिर्फ इस योजना के नाम में बदलाव को आधिकारिक मंजूरी दे दी है, बल्कि इसके तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता को लेकर भी दिशा-निर्देश स्पष्ट कर दिए हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना को आगामी रक्षाबंधन (28 अगस्त) के शुभ अवसर पर लॉन्च किए जाने की पूरी संभावना है।