फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में टीके की कमी: 18-44 साल के लोगों के लिए कोवाक्सिन की पहली खुराक खत्म, सिर्फ दूसरी के लिए उपलब्धता

Mon, 07 Jun 2021 10:41 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( डीडीएमए) की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में 18-44 साल के सिर्फ उन्हीं लोगों को ही कोवाक्सिन लगाई जाए जिन्हें जून के महीने में दूसरी डोज लगाई जानी है।
विज्ञापन
टीकाकरण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में 18-44 साल के लोगों को कोवाक्सिन की पहली डोज पाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दिल्ली सरकार ने कोवाक्सिन को लेकर नया आदेश जारी किया है। 
विज्ञापन

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण( डीडीएमए) की ओर से रविवार को जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली के सभी सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटरों में 18-44 साल के सिर्फ उन्हीं लोगों को ही कोवाक्सिन लगाई जाए जिन्हें जून के महीने में दूसरी डोज लगाई जानी है।

पहली डोज लेने के लिए आने वाले लोगों को यह वैक्सीन न लगाई जाए,जो टीकाकरण केंद्र इन नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने भी एक आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया था कि कोवाक्सिन की काफी कमी  है। लिहाजा इसका इस्तेमाल बहुत कम किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें