फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला विशेष : जांच शुरू...आखिर क्या है नोएडा में लगे टीके का अलीगढ़ कनेक्शन

Sat, 05 Jun 2021 10:00 PM IST
संजीव कुमार झा आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारी की कमेटी का गठन किया है। नोएडा के जिलाधिकारी एलवाय सुहास ने भी पूरे मामले की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिर नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसायटी में आयोजित हुए कोरोना टीकाकरण कैंप में अलीगढ़ के टीकों का क्या कनेक्शन है? इसका पता अगले कुछ दिनों में चल जाएगा। क्योंकि अमर उजाला डॉट कॉम की खबरों पर संज्ञान लेते हुए इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन


अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले में अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला टीकाकरण अधिकारी की कमेटी का गठन किया है। नोएडा के जिलाधिकारी एलवाय सुहास ने भी पूरे मामले की जांच कराने को कहा है। उत्तर प्रदेश चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि वह इस मामले में पता कराएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हुआ।
 
नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसाइटी में आयोजित हुए टीकाकरण कैम्प में लगाई गई वैक्सीन के बाद मिले अलीगढ़ के प्रमाणपत्र पर उठे सवालों पर अब शासन स्तर से सब कुछ स्पष्ट करने के आदेश हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने कहा कोई वैक्सीन एक सेंटर से दूसरे सेंटर तक नहीं भेजी जा सकती है। उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले की जांच कराएंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो रहा है कि नोएडा के एक कैंप में टीका लगवाने वाले जब सर्टिफिकेट डाउनलोड करते हैं तो उसमें अलीगढ़ के नौरंगाबाद का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिखा रहा है।
विज्ञापन


अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि टीकाकरण को लेकर हर स्तर पर बहुत मॉनीटरिंग हो रही है। रोजाना एक एक टीके की एक एक सेंटर से ऑडिट होती है। ऐसे में नोएडा की किसी भी सोसाइटी में अलीगढ़ की वैक्सीन का जाना या उसका सर्टिफिकेट डाउनलोड होना जांच का विषय है। ऐसा कैसे हुआ। जल्द ही पता चलेगा।
 
वहीं इस पूरे मामले में अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसपी सिंह और जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ दुर्गेश कुमार की दो सदस्यीय कमेटी गठित कर पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जल्द ही इस मामले की जांच हो जाएगी और स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर नोएडा के किसी सोसाइटी में लगाई गई वैक्सीन में अलीगढ़ का नाम कैसे सामने आ रहा है।
 
नोएडा में लगाई गई इस वैक्सीन को लेकर के भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं। हालांकि स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नोएडा के जेपी ग्रीन्स सोसायटी में लगाए गए कैंप की जानकारी उनको नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले में नोएडा के जिलाधिकारी एलवाई सुहास कहते हैं कि इसकी जांच कराई जाएगी कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। जिलाधिकारी के मुताबिक निश्चित तौर पर यह चेक कराना आवश्यक है जो वैक्सीन लोगों को लगाई गई वह सही है या नहीं। क्योंकि वैक्सीनेशन के दौरान चिकित्सकों की पूरी टीम वहां पर रहती है।

इसके अलावा वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग और टीके के तय तापमान के बीच में होने पर ही उसको लगाया जाता है। अलीगढ़ का नाम प्रमाणपत्र पर कैसे आ रहा है इसको भी चेक कराया जाएगा। क्योंकि जिस सेंटर पर टीकाकरण होता उसकी एंट्री कंप्यूटर पर होती है और वहीं का प्रमाणपत्र कोविन पोर्टल से डाउनलोड होता है। फिलहाल इस पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें