फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम का आयोजन, आकर्षण का केंद्र रहा लेजर शो

Mon, 28 Oct 2019 06:27 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली की दिवाली कार्यक्रम - फोटो : ANI
विज्ञापन

दिल्ली के कनॉट प्लेस में दिवाली के मौके पर 'दिल्ली की दिवाली' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली सरकार ने किया था। वहीं, लेजर शो इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण केंद्र रहा।

विज्ञापन

 

बता दें कि कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में शनिवार शाम से चार दिवसीय दिवाली मेले का आगाज हुआ था। मेले की शुरुआत लेजर लाइटों के बीच देशभक्ति गीतों के साथ हुई। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी ने इस दौरान काफी मस्ती की। देशभक्ति गीतों की धुनों पर दिल्ली जमकर झूमीं।

मेले का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए यह एक सराहनीय कोशिश है। आगे भी इस प्रयास को और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं प्रदूषण मुक्त दिवाली की शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन


वहीं, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 2 करोड़ लोग हैं, जिनमें हर धर्म और वर्ग के लोग रहते हैं। सभी में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दिवाली मेले की शुरुआत की गई है। सीएम ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में 25 प्रतिशत प्रदूषण कम कर दिया है और जल्द ही दिल्ली वासियों के लिए और भी बेहतर वातावरण तैयार करने की कोशिशें जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें