फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मेट्रो में भूला 5 लाख रुपयों और लाखों के गहनों से भरा बैग, सीआईएसएफ के जवानों ने लौटाया

Thu, 17 Feb 2022 01:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में महिला की बातों का सत्यापन हो गया। बैग को स्टेशन कंट्रोलर को सौंप  दिया गया। कुछ देर बाद महिला अपने कर्मचारी सुशील के साथ मेट्रो स्टेशन पर आई और बैग के बारे में बताया।
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने मेट्रो स्टेशन पर यात्री को लौटाया रुपयों और गहनों से भरा बैग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के करोलबाग मेट्रो स्टेशन पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने एक यात्री को उसका बैग सौंपा। बैग में 5.06 लाख रुपये और लाखों के गहने थे। बैग मिलने पर यात्री ने सीआईएसएफ को धन्यवाद दिया और कर्मियों की सतर्कता और ईमानदारी की सराहना की।

विज्ञापन


सीआईएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार रात करीब पौने नौ बजे करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर तैनात सिपाही रविशंकर राय ने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग पड़ा देखा। उसने तुरंत मामले की जानकारी अपने शिफ्ट इंचार्ज को दी। शिफ्ट इंचार्ज मौके पर पहुंचकर आसपास के यात्रियों से बैग के बारे में  पूछताछ की। 

सुरक्षा की दृष्टि से बैग की जांच की गई। जांच में पता चला कि बैग के भीतर कोई विस्फोटक नहीं है। बैग खोलने पर उसमें 5.06 लाख रुपये और कुछ गहने मिले। बैग के अंदर एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल करने पर एक महिला मीरा मोहिनी चौधरी से बात हुई। जिसने बताया कि वह द्वारका की रहने वाली है। उसने बताया कि वह एक आभूषण विक्रेता है।
विज्ञापन


उसका एक कर्मचारी राजनगर निवासी सुशील बैग लेकर जा रहा था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच में महिला की बातों का सत्यापन हो गया। बैग को स्टेशन कंट्रोलर को सौंप  दिया गया। कुछ देर बाद महिला अपने कर्मचारी सुशील के साथ मेट्रो स्टेशन पर आई और बैग के बारे में बताया। सत्यापन करने के बाद बैग उनके हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें