फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः देवर ने भाभी का घोंटकर उतारा मौत के घाट, बाद में थाने में जाकर किया सरेंडर

Wed, 11 Nov 2020 05:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में एक देवर ने अपनी भाभी की उसके बच्चों के सामने गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त भारती (30) के रूप में हुई है। हत्या करने के बाद भारती का देवर खुद ही डीसीपी ऑफिस पहुंचा और उसने बताया कि उसने भाभी की हत्या कर दी है।

विज्ञापन


फौरन करावल नगर थाना प्रभारी महिला के घर पहुंचे तो वहां पर भारती का शव पड़ा था। महिला के शव के पास उसकी तीन साल की मासूम बच्ची बैठी हुई रो रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी देवर रोहित उर्फ सोनू (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। करावल नगर थाना पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से परतापुर, मेरठ की रहने वाली भारती की वर्ष 2013 में करावल नगर जगदम्बा कालोनी निवासी मोहित उर्फ मोनू से शादी हुई थी। मोहित प्राइवेट नौकरी करता था। शादी के बाद भारती ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का बेटा अभी छह साल और बेटी तीन साल की है। मोहित अपनी पत्नी पर शक करता था। इसकी वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। वर्ष 2018 में डिप्रेशन का शिकार होकर मोहित ने फांसी लगाकर जान दे दी।

भारती अपने मायके परतापुर मेरठ में आकर रहने लगी। इसी साल जनवरी मेंं भारती का देवर रोहित बच्चों व भाभी को लेकर अपने घर वापस आ गया। भारती, रोहित व रोहित की मां बच्चों के साथ रह रहे थे। आरोप है कि भारती रोहित पर दबाव बना रही थी कि वह उसे व बच्चों लेकर कहीं अलग मकान ले ले।

इसको लेकर रोहित व भारती के बीच विवाद भी होता था। मंगलवार दिन में भारती व रोहित के बीच विवाद हुआ, इसके बाद करीब 2.30 बजे रोहित ने बच्चों के सामने ही गला घोंटकर भारती की हत्या कर दी।

बाद में वह खुद ही पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंच गया। जिला पुलिस उपायुक्त वेद प्रकाश सूर्या ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें