यह वाशिंगटन स्थित पत्रकारिता संस्थानों, फाउंडेशन, निगमों और व्यक्तिगत लाभार्थियों द्वारा वित्त पोषित संगठन है, जो 1976 से पुरस्कारों के माध्यम से पत्रकारिता में उत्कृष्टता को मान्यता देने के साथ प्रोत्साहित भी करता है।
अमेरिका की नेशनल प्रेस फाउंडेशन (एनपीएफ) ने अमर उजाला के संवाददाता परीक्षित निर्भय को अंतरराष्ट्रीय फैलोशिप दी है। दुनिया भर से एक हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें दक्षिण पूर्वी एशिया से परीक्षित का चयन किया है।
विज्ञापन
यह वाशिंगटन स्थित पत्रकारिता संस्थानों, फाउंडेशन, निगमों और व्यक्तिगत लाभार्थियों द्वारा वित्त पोषित संगठन है, जो 1976 से पुरस्कारों के माध्यम से पत्रकारिता में उत्कृष्टता को मान्यता देने के साथ प्रोत्साहित भी करता है। इस वर्ष ‘कवरिंग रेयर डिजीज-2022’ के लिए हिंदी पत्रकारिता को यह सम्मान हासिल हुआ है।
एनपीएफ की प्रोग्राम मैनेजर एलिसा ब्लैक ने बताया कि 17 से 19 अक्तूबर को ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह फैलोशिप दी जाएगी। वह असाध्य रोगों पर काम करेंगे। इससे पहले, परीक्षित को मर्क फाउंडेशन और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जर्नलिस्ट (आईसीएफजे) से अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है।