फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : जामिया ने यौन उत्पीड़न पर सहायक प्रोफेसर को किया बर्खास्त, विश्वविद्यालय प्रशासन ने माना गंभीर अपराध

Thu, 27 Mar 2025 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

यह कार्रवाई प्रशासन ने न्यू फ्रेंडस पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई शिकायत के बाद सहायक प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर की गई है।
विज्ञापन
जामिया मिलिया इस्लामिया - फोटो : JMI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने यौन उत्पीड़न के आरोप पर राजनीतिक विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर (अनुबंधित) को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई प्रशासन ने न्यू फ्रेंडस पुलिस थाने में एक महिला द्वारा दर्ज कराई शिकायत के बाद सहायक प्रोफेसर की गिरफ्तारी पर की गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें :Admission: जामिया स्कूल में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी; आईटीईपी के लिए 31 तक करें पंजीकरण

जामिया प्रशासन के अनुसार, सहायक प्रोफेसर की सेवाओं को समाप्त कर दिया है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति शून्य सहनशीलता (जीरो टॉलरेंस) की नीति का पालन किया जाता है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करता है। आरोपी स्थायी संकाय सदस्य नहीं है, बल्कि अनुबंधित कर्मचारी है, जिसे अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :JMI: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में तैयार होगी नई आर्चरी, खिलाड़ियों को मिलेगा प्रशिक्षण; छह माह में होगा तैयार

यौन उत्पीड़न की घटना विश्वविद्यालय परिसर के बाहर हुई थी। यह पूरी तरह से व्यक्तिगत एवं निजी मामला है। जामिया का इस कथित घटना से कोई संबंध नहीं है। फिर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने गंभीर अपराध की कड़ी निंदा करते हुए उसको बर्खास्त कर दिया। जामिया प्रशासन का कहना है कि महिलाओं के सम्मान, गरिमा और अधिकारों पर किसी भी प्रकार का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें