फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो ने रोका वाटर सप्लाई, पर कैसे?

Sat, 26 Apr 2014 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जल बोर्ड ने पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने के मामले में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के खिलाफ राजौरी गार्डन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड के अनुसार डीएमआरसी की ओर से नजफगढ़ नाले के पास बसई दारापुर में मिट्टी डाली जा रही थी, इससे 1100 एमएम व्यास की पश्चिमी दिल्ली ट्रांसमिशन मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।

पढ़ें: गजब, अब दिल्ली में बिना ड्राइवर के दौड़ेगी मेट्रो

इसके बाद जल बोर्ड को हैदरपुर जल उपचार संयंत्र से निकलने वाली वाटर मेन लाइन को बंद करना पड़ा। उसका सीधा असर पश्चिम दिल्ली के अनेक इलाकों पर पड़ा और जलापूर्ति में बाधा के कारण लोगों को असुविधा हुई।
विज्ञापन


राजा गार्डन और इसके आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार व शुक्रवार को पेयजल की आपूर्ति प्रभावित रही। जल बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि लापरवाही बरतने के मामले में डीएमआरसी के खिलाफ एफ.आईआर दर्ज कराई है।

पढ़ें: आप दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से संतुष्ट हैं?

बोर्ड का कहना है कि इससे पहले भी डीएमआरसी की लापरवाही के कारण पाइप लाइन टूट चुकी है। दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि टूटी पाइप लाइन को ठीक करा दिया गया है और पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई है। इसके चलते अब दिल्ली जल बोर्ड के साथ कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें