फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: ऑक्सीजन की कमी से दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में 25 की मौत, हाईकोर्ट में दी जानकारी

Sat, 24 Apr 2021 12:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में शुक्रवार शाम ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत हो गई। इस बात की पुष्टि अस्पताल के प्रबंध निदेशक ने की है। यहां कोरोना के 215 मरीज भर्ती है जिसमें से कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आज भी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है और कई मरीजों की जान पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के जयपुर गोल्डन अस्पताल में शुक्रवार शाम ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी अस्पताल के वकील ने आज हाईकोर्ट में दी। यहां कोरोना के 215 मरीज भर्ती है जिसमें से कई ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। आज भी अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत है और कई मरीजों की जान पर खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


अस्पताल से जुड़े डीके बलुजा ने बताया कि अब हमारे अस्पताल में सिर्फ आधे घंटे का ऑक्सीजन शेष है और 200 से ज्यादा जिंदगियां खतरे में हैं। बीती रात हुई ऑक्सीजन की कमी के चलते हम 25 जिंदगियां नहीं बचा सके।

अदालत में जवाब देने से पहले जयपुर गोल्डन अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर ने बताया था कि सरकार ने उन्हें गुरुवार को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई थी जिससे अस्पताल किसी तरह काम चला रहा था। अस्पताल के कई बार कहने पर भी उन्हें ऑक्सीजन नहीं मिल सका और 19 मरीजों की ऑक्सीजन की कमी से मौत हो गई। वहीं एक शख्स की अज्ञात कारणों से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें
गंगाराम-              25
सिग्नस रामा विहार- 2
जयपुर गोल्डन-      25

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें