फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: मदद के बहाने डिलीवरी बॉय को चाकू मारकर लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

घायल युवक की पहचान नोएडा निवासी ललित सिंह के रूप में हुई। ललित ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पूर्वी जिला के कल्याणपुरी इलाके में मदद के बहाने डिलीवरी बॉय को चाकू मारकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार एक बदमाश पर पहले से लूटपाट, झपटमारी और चोरी के 12 मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने मोबाइल फोन, बैग और कागजात बरामद कर लिया।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान बापूधाम निवासी रामप्रकाश और खिचड़ीपुर निवासी देव कुमार के रूप में हुई है। रामप्रकाश पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। 3 अक्तूबर की रात दो बजे पुलिस को कल्याणपुरी में एक युवक को चाकू मारकर लूटपाट की शिकायत मिली।

घायल युवक की पहचान नोएडा निवासी ललित सिंह के रूप में हुई। ललित ने पुलिस को बताया कि वह निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता है। रात में शाहदरा में डिलीवरी करने के बाद वह बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह बाइक को धक्का मारकर पेट्रोल पंप पर ले जा रहा था। 
विज्ञापन


इसी दौरान दो युवक मिले। जिन्होंने मदद करने के बहाने ललित से बातचीत की। ललित के मना करने पर युवकों का रवैया बदल गया और उनलोगों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद करीब 50 सीसीटीवी कैमरे की छानबीन करने के बाद 26 घोषित बदमाशों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान हुई और पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें