फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: IIT छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, कुछ माह पहले दोस्त ने भी कर लिया था सुसाइड; डिप्रेशन का चल रहा था इलाज

Wed, 01 Nov 2023 10:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार


पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पानव के एक दोस्त ने कुछ माह पूर्व खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के शाहदरा जिले के विवेक विहार इलाके में आईआईटी दिल्ली के एक छात्र ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त पानव जैन (23) के रूप में हुई है। वह आईआईटी दिल्ली में बीटेक चौथे साल का छात्र था। पुलिस को मृतक के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन

जांच के दौरान परिजनों ने खुलासा किया है कि पानव पिछले कुछ माह से डिप्रेशन का शिकार था। उसका अस्पताल में इलाज भी चल रहा था। मंगलवार रात को उसके परिजन टहलने के लिए घर से निकले तो उसने कमरे में जिम की रॉड से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने छात्र का मोबाइल कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर है। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पानव के एक दोस्त ने कुछ माह पूर्व खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उसके दोस्तों से भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पानव अपने परिवार के साथ शिवम एंक्लेव, झिलमिल कॉलोनी, विवेक विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता दिनेश जैन, मां और एक छोटा भाई है। दिनेश गुरुग्राम की एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार देर रात पुलिस को पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर, विकास मार्ग से छात्र के आत्महत्या करने की खबर मिली। सूचना मिलते ही टीम वहां पहुंची। अस्पताल में पानव मृत मिला। 
विज्ञापन

उसके परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात को वह टहलने के लिए घर से निकले थे। इस बीच पानव घर में अकेला था। 9.30 बजे वह वापस घर पहुंचे तो पानव का दरवाजा अंदर से बंद था। वह दरवाजा नहीं खोल रहा था। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दरवाजा तोड़ दिया गया। अंदर कमरे में जिम की रॉड से चुन्नी के सहारे पानव लटका था। फौरन उसे उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें