फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi IGI Airport: पत्नी को विमान तक छोड़ने गया रूसी नागरिक गिरफ्तार, इस चालाकी से किया था प्रवेश

Tue, 24 Jan 2023 11:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जब आरोपित चेक इन एरिया में था, तब सुरक्षाकर्मियों ने एयरोफ्लोत विमान के कर्मियों से आरोपी की यात्रा के विवरण के बारे में पता किया। एयरलाइंस से पता चला कि एलेक्जेंडर नाम से टिकट बुक हुआ था, लेकिन बाद में उसे रद्द करा दिया गया है।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली हवाई अड्डे पर रद्द टिकट लेकर पत्नी को छोड़ने के लिए विमान तक पहुंचे एक रूसी नागरिक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। आरोपी शख्स ने पहले अपना टिकट बुक कराया और बाद में रद्द करा दिया। सीआईएसएफ कर्मी ने रूसी नागरिक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नागरिक की पहचान एलेक्जेंडर टिमोफीव के रूप में हुई है। इसकी पत्नी को मास्को जाना था। अकेली होने की वजह से पत्नी के साथ एलेक्जेंडर हवाई अड्डा के टर्मिनल 3 पहुंचा। इसकी पत्नी को एयरोफ्लोत विमान से मास्को जाना था। 

टर्मिनल 3 पहुंचने के बाद आरोपी यात्री अपनी पत्नी के साथ मेन गेट में प्रवेश किया। यहां सुरक्षाकर्मियों को इसने यात्रा से जुड़े तमाम दस्तावेज दिखाए। सुरक्षाकर्मी ने दस्तावेज देखा और इसे अंदर जाने दिया। जब वह अंदर पहुंच गया तब इसके हावभाव से सीआईएसएफ कर्मियों को संदेह हुआ। 
विज्ञापन

जब आरोपित चेक इन एरिया में था, तब सुरक्षाकर्मियों ने एयरोफ्लोत विमान के कर्मियों से आरोपी की यात्रा के विवरण के बारे में पता किया। एयरलाइंस से पता चला कि एलेक्जेंडर नाम से टिकट बुक हुआ था, लेकिन बाद में उसे रद्द करा दिया गया है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने इसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें