फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने के मामले में IGI एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दर्ज की FIR, मुंबई का है आरोपी

Wed, 04 Jan 2023 04:42 PM IST
आकाश दुबे पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एयर इंडिया ने इसकी शिकायत 28 दिसंबर को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी थी। आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि एयर इंडिया ने आज बुधवार को लिखित तौर पर शिकायत दी है, जिस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
air india - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से लौट रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फ्लाइट में नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला पर पेशाब कर दी। इस करतूत के बाद भी आरोपी महिला के साथ काफी देर तक खड़ा रहा। यात्रियों ने व्यक्ति को हटाने की कोशिश की, लेकिन जब व्यक्ति महिला के पास से नहीं हटा तो फ्लाइट के स्टाफ को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद क्रू मेंबरों ने व्यक्ति को हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयर इंडिया ने इसकी शिकायत 28 दिसंबर को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस को दी थी। आईजीआई एयरपोर्ट जिला डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि एयर इंडिया ने आज बुधवार को लिखित तौर पर शिकायत दी है। इस शिकायत के बाद आईजीआई एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी व्यक्ति मुंबई का रहने वाला है और उसकी तलाश की जा रही है। एयरपोर्ट थाने से एक पुलिस टीम मुंबई भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें