पाकिस्तान के मशहूर गजल गायक गुलाम अली का दिल्ली के एक होटल में आज होने वाला कॉन्सर्ट खुद होटल द्वारा रद्द कर दिया है। होटल के ऐसा करने की वजह है हिंदू सेना की धमकी व प्रदर्शन।
बता दें कि आज दिल्ली के होटल रॉयल प्लाजा में गजल गायक गुलाम अली फिल्म 'घर वापसी' के म्यूजिक लॉन्च के लिए आने वाले थे, लेकिन अब इसे होटल ने रद्द कर दिया है।
होटल अधिकारियों ने गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें हिंदू सेना और बजरंग दल से धमकियां मिल रही हैं। खबर है कि हिंदू सेना होटल के बाहर ही प्रदर्शन कर रही है।