फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya: आज दिल्ली में अक्षय तृतीया पर 21 हजार शादियां, 1200 करोड़ के कारोबार का अनुमान

Wed, 30 Apr 2025 06:42 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में अक्षय तृतीया पर बुधवार को सोने-चांदी की खरीदारी और शादियों की जबरदस्त धूम रही। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अनुसार बुधवार को करीब 21 हजार से अधिक शादी और अन्य समारोहों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर दिल्ली में करीब 21,000 शादियां होंगी। जिससे एक दिन में ही 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। अक्षय तृतीया पर बुधवार को सोने-चांदी की खरीदारी और शादियों की जबरदस्त धूम रही। इस वजह से दिल्ली के बाजारों में खासी रौनक दिखी। सर्राफा बाजार में तकरीबन 200 करोड़ का कारोबार हुआ। वहीं, कैटरिंग, इवेंट मैनेजमेंट, सैलून एवं ब्यूटी पार्लर, डीजे साउंड, डेकोरेशन, आर्केस्ट्रा समेत शादी समारोह से जुड़े कारोबार के संगठनों ने लगभग 1000 करोड़ रुपये का व्यापार का अनुमान लगाया। 

विज्ञापन


चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अनुसार बुधवार को करीब 21 हजार से अधिक शादी और अन्य समारोहों का आयोजन किया गया। कूंचा महाजनी के द बुलियन एंड ज्वेलर एसोसिएशन के चेयरमैन राम अवतार वर्मा ने बताया कि सोने की कीमत ज्यादा होने से लोग हल्के भार वाली ज्वेलरी खरीदते दिखे। कारोबारियों ने भी हीरे और सोने की छोटी साइज वाली ज्वेलरी तैयार की हैं।
 
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि 10 ग्राम सोने की ब्रिकी लगभग 97,000 रुपये में हुई। पिछले साल अक्षय तृतीया पर इसकी कीमत 73500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। सीटीआई महासचिव और गोल्ड कारोबारी गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि दिल्ली में सर्राफा व्यापार में करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। लोगों ने वस्त्र, साड़ियां, लहंगे और अन्य परिधानों पर आय का 10 फीसदी, आभूषणों पर 15 फीसदी, इलेक्ट्रॉनिक्स पर 5 फीसदी खर्च किया। वहीं, बैंक्वेट हॉल, होटल और शादी स्थल पर 5 फीसदी, इवेंट मैनेजमेंट पर 3 फीसदी, टेंट सजावट पर 10 फीसदी खर्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिल्ली: पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक और केस, एंटी करप्शन ब्रांच ने दर्ज की एफआईआर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें