फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Hospital Fire Case: दोनों आरोपी डॉक्टरों की बढ़ीं मुश्किलें, 13 जून तक न्यायिक हिरासत बढ़ी

Thu, 30 May 2024 04:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

दोनों आरोपी डॉक्टरों की गुरुवार को रिमांड खत्म हो रही थी। जिसके चलते दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
आरोपी डॉक्टर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़कड़डूमा कोर्ट ने गुरुवार को बेबी केयर सेंटर अग्निकांड मामले में अस्पताल के मालिक और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची और पिछले शनिवार देर रात आग लगने के समय ड्यूटी पर मौजूद डॉ. आकाश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस बीच, डॉक्टर ने जमानत याचिका दायर की है, जिस पर 3 जून को सुनवाई होगी। 25 मई को आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
शाहदरा जिला के विवेक विहार स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न अस्पताल में बीते शनिवार की रात आग लगने से सात मासूमों की मौत हो गई थी। हादसे के समय अस्पताल में कुल 12 नवजात भर्ती थे। आग लगने पर पुलिस, दमकल विभाग, अस्पताल स्टाफ व पब्लिक ने किसी तरह अस्पताल की इमारत के पिछले हिस्से में मौजूद खिड़की के रास्ते सभी 12 बच्चों को निकालकर पूर्वी दिल्ली के एडवांस एनआईसीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सात मासूमों को मृत घोषित कर दिया गया था। पड़ोसियों का दावा था कि अस्पताल के भूतल पर अवैध रूप से ऑक्सीजन के छोटे सिलिंडरों की रिफिलिंग की जा रही थी। यहीं से आग लगी जो देखते ही देखते ऊपर अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन कीची समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें