फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Fire: दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी भीषण आग, 300 वाहन जले; तीन घंटे में पाया काबू

Thu, 30 May 2024 04:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वजीराबाद के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में गुरुवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में 300 वाहन जल गए। दमकल विभाग की 15 गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
वजीराबाद स्थित दिल्ली पुलिस के मालखाने में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वजीराबाद के पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के मालखाने में बृहस्पतिवार दोपहर भीषण आग लग गई। पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 

विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक 125 कारें और 175 दोपहिया वाहन जल गए थे। आग पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में मौजूद पश्चिम जिला के मालखाने में लगी थी। 


सोनिया विहार थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आग की सही वजहों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विज्ञापन


दिल्ली फायर सर्विस के निदेशक अतुल गर्ग के अनुसार, दोपहर करीब 2:37 बजे सूचना मिली कि पुश्ता रोड, वजीराबाद पीटीएस के मालखाने में आग लग गई है। आग मालखाने में खड़े वाहनों में लगी थी। जगह की कमी से एक के ऊपर एक वाहनों को खड़ा किया गया था। 

इससे वाहनों को आग ने चपेट में ले लिया। शाम करीब 5:25 बजे किसी तरह आग पर काबू पाया गया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने 300 वाहन जलने की आशंका जताई है। इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है। इसी मालखाने में जनवरी में भी आग लग गई थी। उस समय यहां पर 245 वाहन जल गए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें