फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदूराव अस्पताल में नर्सों की हड़ताल, मरीज परेशान

Sat, 11 May 2019 02:22 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हिंदूराव अस्पताल
विज्ञापन
दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में शुक्रवार को नर्सों की हड़ताल से मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के कारण नर्सों ने अस्पताल प्रबंधन और दिल्ली नगर निगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए हड़ताल की। आपातकालीन विभाग से लेकर वार्डों तक हर जगह मरीजों को दवाओं को लेकर बार-बार डॉक्टरों के पास जाना पड़ा।
विज्ञापन


नर्सों की हड़ताल को लेकर उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर अवतार सिंह का कहना है कि निगम आयुक्त से बातचीत के बाद तत्काल नर्सों को वेतन दिए जाने के लिए कहा गया है। हालांकि रात तक नर्सों की ओर से हड़ताल खत्म करने का कोई ऐलान नहीं हुआ।

वहीं, सोमवार से डॉक्टरों ने भी हड़ताल पर जाने की चेतावनी प्रबंधन को दी है। दरअसल हिंदूराव अस्पताल के रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें तीन माह से वेतन नहीं मिला है। कई बार शिकायत करने के अलावा निगम अधिकारियों से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन हर बार झूठे दिलासे देकर ही उन्हें वापस कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें