फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑन डिमांड 1000 से अधिक वाहन चोरी करने वाला दबोचा, दिल्ली-एनसीआर में करता था वारदात

Sat, 11 May 2019 06:03 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
गिरफ्तार कार चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ से दिल्ली-एनसीआर में आकर दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को इंदिरापुरम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने पांच स्कूटी, आठ बाइक और चोरी करने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपी करीब 10 साल से तीन अन्य साथियों के साथ एक हजार से अधिक वाहन चोरी की वारदात कर चुका है। गिरोह ऑन डिमांड चोरी करता था। पुलिस फरार साथियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि वैशाली सेक्टर-2 और पांच की पुलिया के पास एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह व चौकी प्रभारी अंजनी सिंह देर रात चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी पर एक संदिग्ध आता दिखा। पुलिस ने आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस जांच में स्कूटी चोरी की निकली। तलाशी के दौरान ताला तोड़ने के उपकरण भी बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद शाहिद निवासी किदवई नगर मिनी मस्जिद लिसाड़ी गेट मेरठ है। आरोपी की निशानदेही पर चार अन्य स्कूटी और आठ बाइकें बरामद हुई हैं। इसमें से सात वाहन ट्रेस हुए हैं। पुलिस अन्य वाहनों को ट्रेस करने में जुटी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सातवीं पास है। करीब दस साल से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा है। तीन अन्य साथियों के साथ मेरठ से आकर वारदात को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, मेरठ और गाजियाबाद में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं। 

फर्जी कागजात बनाने के मामले में जा चुका है जेल
एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी चोरी के वाहनों के फर्जी कागजात भी तैयार कराने में माहिर है। उसका पूरा रैकेट था। फर्जी कागजात बनाने के मामले में आरोपी मेरठ से जेल भी जा चुका है। पुलिस इसकी जांच कर रही है कि कितने वाहनों की फर्जी आरसी बनाकर आरोपी ने बेचे हैं। 
विज्ञापन


ऑन डिमांड की वॉयस चैट मिली 
एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबाइल मिला है। जिसमें व्हाट्सएप पर वाहनों की डिमांड की वॉयस चैट मिली है। गिरोह डिमांड के आधार पर ही वाहन चोरी करता था। भीड़भाड़, बाजार, अस्पताल और कॉलोनियों से वाहन चोरी कर मेरठ ले जाते थे। इसके बाद आठ से दस हजार रुपये में उसे बेच देते थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका एक साथी सोतीगंज में कबाड़ी का काम करता है। उसके यहां भी चोरी के वाहन कटवाते थे। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश रही है। 

तीन महीने से वैशाली था टारगेट
एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी शाहिद को तीन अप्रैल को बेटा हुआ था। बेटा पैदा होने के दौरान उसका काफी रुपया खर्च हुआ। खुशी में उसने बड़ी पार्टी दी। आरोपी ने बताया कि रुपये की समस्या खत्म करने के लिए उसने एक दिन में करीब छह वाहन चोरी करने शुरू कर दिए। पिछले करीब तीन महीने से वैशाली का इलाका टारगेट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें