फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की चल-अचल संपत्ति आधार से लिंक होगी या नहीं, कोर्ट ने मांगा केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब

Tue, 16 Jul 2019 12:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी करते हुए एक याचिका पर जवाब मांगा है। इस याचिका में मांग की गई है कि अदालत दोनों सरकारों को निर्देश दे कि जनता की चल और अचल संपत्ति को आधार कार्ड से जोड़ा जाए। जिससे भ्रष्टाचार खत्म करने, कालाधन बनने से रोकने और बेनामी हस्तांतरण रोकने में मदद मिल सके।

विज्ञापन


अदालत ने इस याचिका की सुनवाई करते हुए जहां केंद्र और दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है, वहीं मामले की सुनवाई की अगली तारीख 15 अक्तूबर तय की है।
विज्ञापन



वहीं एक अन्य याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव में नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए और नकली, मनगढ़ंत व जाली वोटों को रोकने के लिए आधार आधारित चुनाव मतदान प्रणाली को लागू करने की मांग वाली याचिका का निस्तारण कर दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने चुनाव आयोग से 8 सप्ताह के भीतर कानून के अनुसार प्रतिनिधित्व का फैसला करने को कहा है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें