फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडाई नागरिक को टैक्सी में बंधक बनाकर लूटपाट 

Tue, 16 Jul 2019 07:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर कनाडाई नागरिक को टैक्सी में बैठाकर बंधक बनाने व उसके साथ लूटपाट करने का मामला समाने आया है। आरोपियों ने लूट के बाद उसे महिपालपुर फ्लाईओवर के पास छोड़ दिया। डोमेस्टिक एयरपोर्ट थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


आईजीआई एयरपोर्ट एरिया के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि कनाडा के नागरिक मोहम्मद मेंहदी घजनफानी इंडिगो एयरलाइंस में काम करते हैं। वह 13 जुलाई की रात डोमेस्टिक एयरपोर्ट पहुंचे और कंपनी की कैब का इंतजार कर रहे थे। इस बीच वह दिल्ली कैंट की तरफ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-दो की ओर चले गए। 

जब वह कंपनी कैब ड्राइवर से बात कर रहे थे तभी एक व्यक्ति वहां आया और हिंदी में बात करने लगा। उसने मेंहदी से कहा कि वह पार्किंग की तरफ जा रहा है और 100 रुपये में वहां छोड़ देगा। इस पर वह टैक्सी में बैठ गए। टैक्सी में पहले से दो लोग बैठे हुए थे। उन्होंने मेंहदी को बंधक बना लिया और डरा धमकाकर उसका एटीएम कार्ड ले लिया। 
विज्ञापन


आरोपियों ने एटीएम कार्ड से दस बार में एक लाख रुपये निकाल लिए। इसके अलावा कनाडाई वीजा कार्ड से करीब 20 हजार रुपये निकलवा लिए। आरोपियों ने मोहम्मद मेंहदी का पर्स भी छीन लिया, जिसमें करीब 12 हजार रुपये थे। 

रात करीब सवा दो बजे वे पीड़ित को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें