दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के एक फैसले को रिजर्व करते हुए उनकी सरकार को बड़ा झटका दिया है। दरअसल दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सरकार के उस फैसले पर स्टे लगा दिया है जिसमें उसने आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को 1 करोड़ मुआवजा देने का ऐलान किया था।
बता दें कि पूर्व सैनिक ने ओआरओपी के तहत पेंशन न मिलने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली थी। कोर्ट ने सरकार के फैसले पर स्टे एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान लगाई। यह याचिका वकील अवध कौशिक ने दायर की थी।
इस याचिका में ग्रेवाल को शहीद घोषित किए जाने तक का विरोध किया था। कोर्ट इस मामले में अपना आदेश अगले सोमवार को सुनाएगी।