दिल्ली उच्च न्यायालय ने आज दिल्ली में वायु प्रदूषण पर एक स्वत: संज्ञान याचिका पर सुनवाई करते हुए शहर में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर को लेकर दिल्ली सरकार, सरकारी विभागों और अन्य संबंधित अधिकारियों की खिंचाई की।
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा विचारों की कमी नहीं है, इन्हें लागू करने की इच्छाशक्ति में कमी है। अदालत ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आम जनता को भी महत्वपूर्ण और सक्रिय भूमिका अदा करनी होगी।