फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे मातरम् को राष्ट्रगान का दर्जा देने की मांग करने वाली याचिका खारिज

Fri, 26 Jul 2019 12:05 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi high court - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को वंदे मातरम् को राष्ट्रगान का दर्जा देने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही राष्ट्रगान के तर्ज पर वंदे मातरम के प्रचार-प्रसार की मांग को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल कर वंदे मातरम् को राष्ट्रगान का दर्जा देने की मांग की गई थी। याचिका में देश के सभी स्कूलों में प्रतिदिन वंदे मातरम् गाये जाने को अनिवार्य बनाने की मांग भी की गई थी। 

भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय ने अपनी इस याचिका में कहा था कि देश की आजादी में वंदे मातरम् का अहम योगदान रहा है। हर धर्म, जाति, वर्ग के लोगों ने वंदे मातरम् गीत को गाकर देश की आजादी के आन्दोलन में हिस्सा लिया था। लेकिन दुर्भाग्य से देश के आजाद होने के बाद ‘जन गण मन’ को तो पूरा सम्मान दिया गया लेकिन वंदे मातरम् को भुला दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कोर्ट से मांग की थी कि वंदे मातरम् को देश का राष्ट्रगान घोषित किया जाए। इसको गाने के लिए नियम बनाए जाएं और देश के सभी बच्चों में देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए प्रतिदिन स्कूलों में इसे गाना अनिवार्य किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें