फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई 'आप' सरकार को फटकार, कहा-आप ज्यादा निर्माण का समर्थन कैसे कर सकते हैं?

Wed, 11 Jul 2018 01:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को राजधानी में प्रदूषण कम करने की दिशा में ठोस प्रयास न करने पर दिल्ली सरकार को फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कदम उठाने के बजाए निर्माण कार्यों को कैसे समर्थन दे सकती है।            
विज्ञापन


हाईकोर्ट की मुख्य कार्यवाहक न्यायमूर्ति गीता मित्तल और न्यायमूर्ति सी. हरी शंकर की पीठ ने कहा, आप अधिक निर्माण का समर्थन कैसे कर सकते हैं ? आपको शहर में बढ़ती भीड़ पर ध्यान देना चाहिए। 

क्या आपको लोगों की परवाह है? आपको केवल शहर में पार्किंग और आवास क्षेत्र बढ़ाने की चिंता है। कानून के छात्र मिहिर गर्ग और राशि जैन द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पीठ ने कहा कि दो मंजिला इमारज की जगह आठ मंजिला इमारत बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बहु स्तरीय पार्किंग और बहु स्तरीय घर बनाए जा रहे हैं। आप क्या चाहते हैं दिल्ली कैसी दिखे? आप पर्यावरणीय चिंताओं से समझौता नहीं कर सकते हैं। इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती। 

याचिका में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 16500 पेड़ों की कटाई का भी विरोध किया है। अदालत ने हालांकि इस बाबत कोई अंतरिम निर्देश जारी नहीं किए। पीठ ने इस मामले की सुनवाई 26 जुलाई को मुकर्रर की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें