फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट के वकील ने इंटर्न से किया दुष्कर्म, अहमदाबाद के होटल में ले जाकर की हैवानियत

Fri, 20 Jul 2018 12:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट के वकील को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। वकील पर अपनी इंटर्न लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म करने के गंभीर आरोप लगे हैं।
विज्ञापन


यह वकील दिल्ली सरकार के पैनल में भी है। आरोप है कि आरोपी वकील पीड़िता को अहमदाबाद ले गया था, यहां उसे एक होटल के कमरे में रखा और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

पीड़िता ने दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। जिसके बाद वकील को 16 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। 
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी वकील ने पहले भी एक युवती को हवस का शिकार बना चुका है। 2007 में आरोपी वकील पर दिल्ली के मंडावली थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। 
 
विज्ञापन

ब्रिटिश एयरलाइंस में काम करने वाली एक युवती ने आरोपी के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी वकील के खिलाफ पहली बार केस दर्ज नहीं हुआ है। 

इससे पहले भी आरोपी पर 2007 में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। फिलहाल आरोपी वकील को पुलिस अहमदाबाद के उस होटल में ले गई जहां लॉ की स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म किया था। 

जानकारी मिली है कि पुलिस ने वहां से सबूत जुटाएं है, साथ ही होटल से सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें