नेशनल हेराल्ड केस का जिन्न गांधी परिवार को छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
अदालत ने कांग्रेस और एसोसिएटेड जर्नल लिमिटेड से कंपनी बैलेंस शीट जैसे डॉक्यूमेंट जमा करने को कहा है। अदालत ने यह आदेश बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमनियम स्वामी की एक याचिका पर दिया है जिसमें उन्होंने कुछ कागजातों की मां की थी।
इस बारे में स्वामी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि अदालत ने इस मामले में शामिल सातों आरोपियों को 2 हफ्ते का समय दिया है। उन्हें दो हफ्ते के अंदर कोर्ट के नोटिस का जवाब देना है। कोर्ट की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी।